Skip to main content

NMCC

Presence India
Headquarters Udaipur, Rajasthan
Address Navlakha Mahal, Gulab Bagh Road, Udaipur 313002
Call Us Today +91 294 4107298
Call Us Today +91 9314535379
Call Us Today +91 7976271159
Call Us Today +91 8107334244
Office Hours Mon – Sun, 10:00 – 18:00
विचारक व क्रांतिकारी · Thinker and Revolutionary

विनायक दामोदर सावरकर

VINAYAK DAMODAR SAVARKAR

प्रखर राष्ट्रतेज की अमर ज्योति — THE ETERNAL FLAME OF NATIONAL RESOLVE

सावरकर भारतीय क्रान्ति के दिव्य पुरोहित थे जिनकी तेजस्विता सूर्य से दीप्त, और संकल्प हिमालय से अडिग था। वे राष्ट्रीय स्वाभिमान से परिपूर्ण विचारों के प्रस्तोता, संस्कृति के प्रहरी और इतिहास के पुनर्लेखक भी थे। उनका जीवन एक अखण्ड यज्ञ था, जिसमें उन्होंने अपने हृदय की हर धड़कन मातृभूमि की स्वतंत्रता हेतु समर्पित कर दी।

Vinayak Damodar Savarkar was a powerful figure in India’s revolutionary movement. His brilliance was like the radiance of the sun, and his determination was as firm as the Himalayas. He was a strong advocate of national pride, a protector of Indian culture, and a writer who reinterpreted Indian history. His life was like a continuous sacrifice, dedicated entirely to the freedom of his motherland.

प्रारम्भिक जीवन और संस्कार

Early Life & Values

विनायक सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को ब्रिटिश भारत के नासिक जिले के भागुर में हुआ था। लन्दन में पढ़ाई के क्रम में श्यामजी कृष्ण वर्मा ने उनकी मदद की, उन्हें कानून की पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड भेजा, और इण्डिया हाउस उनका आश्रय स्थल बना, जो कि भारतीय छात्रों के लिए क्रान्ति की पाठशाला थी।

Savarkar was born on 28 May 1883 in Bhagur in the Nashik district of British India. During his studies in London, he received support from Shyamji Krishna Varma, who helped him study law in England. Savarkar stayed at India House, which had become a center of revolutionary ideas for Indian students.

शब्दों की शक्ति

The Power of Words

सावरकर जी की लेखनी में ज्वाला थी- ”1857 की क्रान्ति“ जैसा महाग्रन्थ भारत के आत्मगौरव का सिंहनाद था। वे ऐसे क्रान्तिकारी थे जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के हृदय में खड़े होकर निर्भीकता से भारत की स्वतंत्रता की घोषणा की।

Savarkar’s writings were full of passion and patriotism. His famous work The Indian War of Independence 1857 presented the 1857 uprising as a national war of independence and inspired many revolutionaries. He was among those who boldly spoke about India’s freedom even while standing in the heart of the British Empire.

बलिदान और क्रान्तिकारी चेतना

Sacrifice & Revolutionary Spirit

सावरकर का दर्शन बाहर रहकर कर्म करते रहने का था। अतः जब उन्हें गिरफ्तार कर भारत ले जाया जा रहा था तब वे जहाज के पोर्ट होल से निकलकर, तैरकर फ्रांस की धरती पर पहुँच गए। परन्तु ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 13 मार्च 1920 को गिरफ्तार कर लिया। स्वतन्त्र रहने की इसी सोच के कारण काला पानी की सजा के दौरान उन्होंने अपने को कारागार से मुक्त करने की याचिका लगायीं थीं। वे ऐसे अकेले क्रान्तिकारी थे जिन्हें दो जन्मों की (50 साल की) कैद की सजा सुनाई गई। 4 जुलाई 1911 को उन्हें कुख्यात सेलुलर जेल (काला पानी) में बन्द कर दिया गया। कालापानी की अमानवीय यातनाएँ भी उनके संकल्प को डिगा न सकीं। वहाँ की अन्धकारपूर्ण कालकोठरी सावरकर के तेज से दीप्त हो उठी। चट्टानों पर नाखून से इतिहास लिखने वाला यह महापुरुष, भारत की आत्मा की अमिट आभा था।

Savarkar believed in continuing revolutionary work even while facing danger. When he was arrested and being taken to India by ship, he escaped through a porthole, jumped into the sea, and swam to the coast of Marseille. However, he was recaptured by the British authorities soon after.

He was sentenced to two life imprisonments (50 years), making him one of the few revolutionaries to receive such a severe punishment. On 4 July 1911, he was sent to the notorious Cellular Jail, also known as Kala Pani. Even the harsh and inhuman conditions of the prison could not weaken his determination. It is said that in the dark cells of the jail he continued writing and remembering his ideas despite the severe restrictions.

राष्ट्रप्रेम की विरासत

A Legacy of Patriotism

6 जनवरी 1924 को सावरकर को जेल से रिहा कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने रत्नागिरी में हिन्दू सभा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका उद्देश्य हिन्दुओं की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना था।

वे जीवन पर्यंत राष्ट्र के लिए जिए, और अंतिम साँस तक ”हिन्दुत्व“ के उस स्वाभिमानी स्वर को जीवित रखा, जो भारत की आत्मा की पहचान है।

वीर सावरकर-नतमस्तक राष्ट्र की वाणी हैं, इतिहास की चेतना हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्वलन्त मार्गदर्शन।

Savarkar was finally released from prison restrictions on 6 January 1924. After that he lived in Ratnagiri, where he played an important role in social and cultural activities and worked through organizations such as the Hindu Mahasabha.

He dedicated his entire life to the nation and continued to promote his ideas of Hindutva and national self-respect until his final days.

Veer Savarkar remains a symbol of courage, determination, and intellectual strength. His life and writings continue to inspire generations of Indians and stand as a powerful chapter in the history of India’s struggle for freedom.

राष्ट्रीय संकल्प की इस अमर ज्योति को सादर नमन।

A respectful salute to the writer and revolutionary whose courage and resolve inspired generations.

Visitor Testimonials

What Our Visitors Say About Us

मेरी उदयपुर की ये पहली विजिट थी। मुझे यहाँ (आयुर्वेद चित्रदीर्घा, नवलखा महल) आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे उस जगह आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहाँ श्री स्वामी जी ने अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ सर्वार्थ प्रकाश का प्रणयन किया।
सरवदेव सोनी
नवलखा महल में महर्षि दयानन्द सरस्वती के बारे में अच्छी जानकारी मिली। इस महल में आकर हमें अनेक जानकारी प्राप्त हुई जो प्राचीन इतिहास से अवगत कराती है।
जीवराम मीणा
इस स्थान का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है। इस जगह को देखने से यह पता चलता है कि हमारे भारत देश में भी दर्शन करने एवं घूमने वाली जगह बहुत अच्छी है। मैं भारतीय होने पर गर्व करता हूँ। यह जगह काफी सुंदर है।
मोती कुमार - बिहार
यह स्थान भारतीय संस्कृति और इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने को मिला और दोबारा आने की इच्छा है।
रमेश शर्मा