Skip to main content

NMCC

Presence India
Headquarters Udaipur, Rajasthan
Address Navlakha Mahal, Gulab Bagh Road, Udaipur 313002
Call Us Today +91 294 4107298
Call Us Today +91 9314535379
Call Us Today +91 7976271159
Call Us Today +91 8107334244
Office Hours Mon – Sun, 10:00 – 18:00
वीरांगना · Valiant Woman

नीरा आर्या

NEERA ARYA

अकल्पनीय बलिदान — AN UNIMAGINABLE SACRIFICE

कोई कल्पना भी नहीं कर सकता, ऐसा कार्य इस वीरांगना ने कर दिखाया। नीरा आर्या ने देश के लिए अपने पति तक को त्याग ही नहीं दिया वरन् नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन की रक्षा करने के लिए अपनी मांग का सिन्दूर मिटाने का निर्णय लेने में एक क्षण की देर नहीं की। क्रान्ति- इतिहास में ऐसी घटना इकलौती होगी। परन्तु ऐसी वीरांगना को सत्ता की मलाई चाटने वालों ने बिलकुल भुला दिया।

One can hardly imagine such an act, but this brave woman made it possible. Neera Arya not only gave up her husband for the sake of the nation, but she also did not hesitate for a moment to wipe away the sindoor of her marriage in order to save the life of Netaji Subhas Chandra Bose. Such an incident is perhaps unique in the history of revolutionary movements. Yet, those who enjoyed the comforts of power completely forgot this courageous woman.

प्रारम्भिक जीवन और संस्कार

Early Life & Values

नीरा का जन्म 5 मार्च 1902 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा गाँव में हुआ। बहुत छोटी उम्र में ही उनके माता-पिता चल बसे। तब सेठ छज्जू राम आर्य ने उन्हें और उनके भाई बसन्त को गोद ले लिया। नीरा और बसन्त दोनों भाई-बहिन आजाद हिन्द फौज के सदस्य बने तब क्या इसे आर्यसमाजी परवरिश का फल नहीं मानेंगे? निश्चित ही अनेक अन्य क्रान्तिकारियों की तरह ये दोनों भाई-बहिन भी महर्षि दयानन्द के राष्ट्रीय विचार ‘राष्ट्र प्रथम’ के साधक थे।  

नीरा का विवाह ब्रिटिश पुलिस के जासूस अफसर श्रीकान्त जयरंजन दास से हुआ। वे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जासूसी कर रहे थे। एक बार नेताजी के तम्बू के समक्ष जब पहरा देने की बारी नीरा की आई तब अचानक श्रीकान्त नेताजी को गोली मारने आ पहुँचा। नीरा ने नेताजी को बचाने के लिए रायफल की संगीन से अपने पति को मार दिया। नेताजी ने उन्हें “नीरा नागिनी” नाम दिया और आजाद हिन्द फौज की पहली महिला जासूस बना दिया।

Neera Arya was born on 5 March 1902 in Khekra village of Baghpat district, Uttar Pradesh. Her parents passed away when she was very young. After that, Seth Chhajju Ram Arya adopted her and her brother Basant. Later, both Neera and Basant became members of the Azad Hind Fauj (Indian National Army). It would not be wrong to say that this spirit was the result of their Arya Samaj upbringing. Like many other revolutionaries, these siblings were inspired by the national ideals of Maharshi Dayanand, who emphasized the principle of “Nation First.”

Neera was married to Shrikant Jayaranjan Das, an officer who worked as a spy for the British police. He was secretly gathering information about Netaji Subhas Chandra Bose. Once, when Neera was on guard duty outside Netaji’s tent, Shrikant suddenly arrived to shoot Netaji. To save him, Neera killed her own husband with the bayonet of a rifle. After this incident, Netaji gave her the name “Neera Nagini” and appointed her as the first woman spy of the Azad Hind Fauj.

शब्दों की शक्ति

The Power of Words

आजाद हिन्द फौज के समर्पण के बाद इन्हें पति की हत्या के आरोप में काले पानी की सजा हुई थी, यानी अण्डमान की सेलुलर जेल। वहाँ अंग्रेजों ने नेताजी का पता पूछा, लेकिन नीरा ने थूक दिया। जेलरों ने चाबुक मारा, भूखा रखा और उनके सीने को चीरने की कोशिश की। फिर भी नीरा नहीं झुकीं।

After the surrender of the Azad Hind Fauj, Neera Arya was arrested and sentenced to “Kala Pani” (transportation for life) in the Cellular Jail of the Andaman Islands for the charge of killing her husband. In prison, the British tortured her brutally and tried to force her to reveal Netaji’s whereabouts. She was whipped, kept hungry, and subjected to severe cruelty, but she never revealed any information.

बलिदान और क्रान्तिकारी चेतना

Sacrifice & Revolutionary Spirit

1947 में देश आजाद हुआ, लेकिन नीरा को कोई इनाम या पेंशन नहीं मिली। इन्होंने जीवन के अन्तिम दिनों में फूल बेचकर गुजारा किया और फलकनुमा, हैदराबाद में एक झोंपड़ी में रहीं। वृद्धावस्था में बीमारी की हालत में चार मीनार के पास उस्मानिया अस्पताल में इन्होंने रविवार 26 जुलाई, 1998 में एक गरीब, असहाय, निराश्रित, बीमार वृद्धा के रूप में मौत का आलिंगन कर लिया।

India became independent in 1947, but Neera Arya received neither recognition nor a pension from the government. In the last years of her life, she survived by selling flowers and lived in a small hut in Falaknuma, Hyderabad. In old age, suffering from illness and poverty, she passed away on Sunday, 26 July 1998, in Osmania Hospital near Charminar, Hyderabad—like a poor, helpless, and abandoned old woman.

राष्ट्रप्रेम की विरासत

A Legacy of Patriotism

जीवन के समस्त सुखों को, पति और परिवार को देश के ऊपर न्योछावर कर देने वाली इस वीरांगना को इस देश ने क्या दिया? उसने हमें स्वतन्त्र कराने के लिए सर्वस्व त्याग दिया और हमने उसे गुमनाम जीवन जीने को विवश कर दिया। क्या हम इसका प्रायश्चित करेंगे?

This brave woman sacrificed every comfort of life, her husband, and her family for the freedom of the nation. What did the country give her in return? She gave everything for our independence, yet we forced her to live an anonymous and neglected life.

Will we ever atone for this?

अकल्पनीय त्याग और अदम्य साहस की इस वीरांगना को सादर नमन।

A respectful salute to the fearless woman who sacrificed everything for the nation.

Visitor Testimonials

What Our Visitors Say About Us

मेरी उदयपुर की ये पहली विजिट थी। मुझे यहाँ (आयुर्वेद चित्रदीर्घा, नवलखा महल) आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे उस जगह आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहाँ श्री स्वामी जी ने अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ सर्वार्थ प्रकाश का प्रणयन किया।
सरवदेव सोनी
नवलखा महल में महर्षि दयानन्द सरस्वती के बारे में अच्छी जानकारी मिली। इस महल में आकर हमें अनेक जानकारी प्राप्त हुई जो प्राचीन इतिहास से अवगत कराती है।
जीवराम मीणा
इस स्थान का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है। इस जगह को देखने से यह पता चलता है कि हमारे भारत देश में भी दर्शन करने एवं घूमने वाली जगह बहुत अच्छी है। मैं भारतीय होने पर गर्व करता हूँ। यह जगह काफी सुंदर है।
मोती कुमार - बिहार
यह स्थान भारतीय संस्कृति और इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने को मिला और दोबारा आने की इच्छा है।
रमेश शर्मा