Skip to main content

NMCC

Presence India
Headquarters Udaipur, Rajasthan
Address Navlakha Mahal, Gulab Bagh Road, Udaipur 313002
Call Us Today +91 294 4107298
Call Us Today +91 9314535379
Call Us Today +91 7976271159
Call Us Today +91 8107334244
Office Hours Mon – Sun, 10:00 – 18:00
क्रांतिकारी · Revolutionary

मदनलाल ढींगरा

MADAN LAL DHINGRA

पराधीन राष्ट्र का युद्धरत् सेनानी — A WARRIOR OF A SUBJUGATED NATION

प्रारम्भिक जीवन और संस्कार

Early Life & Values

मदनलाल ढींगरा का जन्म 18 फरवरी 1883 को अमृतसर (पंजाब) में हुआ। मदन लाल प्रारम्भ से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के थे। जबकि उनका परिवार अंग्रेजों का कृपा पात्र था।

इसी कारण उन्हें लाहौर के विद्यालय से निकाल दिया गया था। परिवार ने भी उनसे नाता तोड़ लिया था। तब उन्होंने एक लिपिक, तांगा चालक और एक मजदूर के रूप में काम करके अपना जीवन बिताया था।  जब वे एक कारखाने में मजदूर थे तब उन्होंने एक यूनियन बनाने का प्रयास किया, परन्तु वहाँ से उन्हें निकाल दिया गया। बड़े भाई से परामर्श करके आगे की शिक्षा के लिए वे इंग्लैंड गए।

Madan Lal Dhingra was born on 18 February 1883 in Amritsar, Punjab. From an early age, he had revolutionary ideas, even though his family was loyal to the British government.

Because of his nationalist views, he was expelled from a school in Lahore, and his family also broke ties with him. During this difficult time, he supported himself by working as a clerk, a tonga driver, and a laborer. While working in a factory, he tried to organize a workers’ union, but he was dismissed from the job for this effort. Later, after consulting his elder brother, he went to England for higher studies.

शब्दों की शक्ति

The Power of Words

लंदन में रहते हुए वे India House से जुड़े, जो उस समय भारतीय क्रान्तिकारियों का प्रमुख केन्द्र था। यहाँ उनका सम्पर्क श्यामजी कृष्ण वर्मा और वीर सावरकर जैसे राष्ट्रवादियों से हुआ। इण्डिया हाउस में रहते हुए मदनलाल का विश्वास दृढ़ हुआ कि केवल याचना या सुधार से नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष बलिदान से ही ब्रिटिश सत्ता को चुनौती दी जा सकती है।

While living in London, he became associated with India House, which was a major center for Indian revolutionaries at that time. There he came in contact with nationalists such as Shyamji Krishna Varma and Vinayak Damodar Savarkar. During his stay at India House, Dhingra’s belief grew stronger that British rule could not be challenged through petitions or reforms alone; it required direct sacrifice and action.

बलिदान और क्रान्तिकारी चेतना

Sacrifice & Revolutionary Spirit

उन्होंने अंग्रेज अधिकारी कर्जन वायली को इसलिए लक्ष्य चुना क्योंकि वह भारत कार्यालय से जुड़ा हुआ था और भारतीयों पर अंग्रेजी शासन को मजबूत करने वाली नीतियों का प्रतिनिधि माना जाता था। 1 जुलाई 1909 को लंदन में एक सार्वजनिक सभा के दौरान मदनलाल ढींगरा ने कर्जन वायली को गोली मार दी। यह कार्य उन्होंने किसी व्यक्तिगत द्वेष से नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता के लिए माँ के बेटों द्वारा प्रतीकात्मक प्रतिकार के रूप में किया।

गिरफ्तारी के बाद मुकदमा ओल्ड बेली में चला। अदालत में मदनलाल ने न तो वकील किया और न ही क्षमा माँगी। जब उन्हें फाँसी की सजा सुनाई गई, तो उन्होंने न्यायाधीश से कहा-

He chose the British officer Curzon Wyllie as his target because he was connected with the India Office and was seen as a representative of policies that strengthened British rule over Indians. On 1 July 1909, during a public meeting in London, Madan Lal Dhingra shot and killed Curzon Wyllie. He did this not out of personal hatred, but as a symbolic act of resistance for India’s freedom.

After his arrest, his trial was held at the Old Bailey court. In the court, Dhingra neither hired a lawyer nor asked for mercy. When he was sentenced to death, he said to the judge:

राष्ट्रप्रेम की विरासत

A Legacy of Patriotism

“मेरा विश्वास है कि विदेशी संगीनों से पराधीन किया गया राष्ट्र सदैव युद्ध की स्थिति में ही रहता है। चूँकि निःशस्त्र जाति द्वारा खुला युद्ध करना असम्भव है इसलिए मैंने अकस्मात हमला किया।” मुझ जैसा निर्धन बेटा खून के अलावा अपनी माँ को और क्या दे सकता है? इसीलिए मैंने उसकी बलिवेदी पर अपना बलिदान कर दिया है। आज भारतीयों को जो एकमात्र सबक सीखना है, वह है कि किस तरह मरें और यह सिखाने का एक ही तरीका है, खुद मरकर दिखाना। मेरी भगवान से एक ही प्रार्थना है कि मैं फिर से उसी माँ की गोद में पैदा होऊँ और जब तक हमारा लक्ष्य पूरा न हो, उसी पावन लक्ष्य के लिए दोबारा मरूँ। वन्दे मातरम्।।

जो होना था वही हुआ, 17 अगस्त 1909 को उन्हें फाँसी दे दी गई। भारतीय अमर बलिदानी को कृतज्ञ राष्ट्र का नमन।

“I believe that a nation which has been enslaved by foreign bayonets is always in a state of war. Since it is impossible for an unarmed nation to fight an open war, I carried out a sudden attack. A poor son like me has nothing to offer his mother except his blood. Therefore, I have offered my sacrifice at her altar. The only lesson Indians need to learn today is how to die for the country, and the only way to teach it is by dying ourselves. I pray to God that I may be born again in the lap of the same mother and die again for the same sacred cause until our goal is achieved. Vande Mataram.”

As fate would have it, on 17 August 1909, he was executed by hanging.

The grateful nation bows in respect to this immortal martyr of India.

मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर को सादर नमन।

A respectful salute to the brave patriot who sacrificed his life for India's freedom.

Visitor Testimonials

What Our Visitors Say About Us

मेरी उदयपुर की ये पहली विजिट थी। मुझे यहाँ (आयुर्वेद चित्रदीर्घा, नवलखा महल) आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे उस जगह आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहाँ श्री स्वामी जी ने अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ सर्वार्थ प्रकाश का प्रणयन किया।
सरवदेव सोनी
नवलखा महल में महर्षि दयानन्द सरस्वती के बारे में अच्छी जानकारी मिली। इस महल में आकर हमें अनेक जानकारी प्राप्त हुई जो प्राचीन इतिहास से अवगत कराती है।
जीवराम मीणा
इस स्थान का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है। इस जगह को देखने से यह पता चलता है कि हमारे भारत देश में भी दर्शन करने एवं घूमने वाली जगह बहुत अच्छी है। मैं भारतीय होने पर गर्व करता हूँ। यह जगह काफी सुंदर है।
मोती कुमार - बिहार
यह स्थान भारतीय संस्कृति और इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने को मिला और दोबारा आने की इच्छा है।
रमेश शर्मा