Skip to main content

NMCC

Presence India
Headquarters Udaipur, Rajasthan
Address Navlakha Mahal, Gulab Bagh Road, Udaipur 313002
Call Us Today +91 294 4107298
Call Us Today +91 9314535379
Call Us Today +91 7976271159
Call Us Today +91 8107334244
Office Hours Mon – Sun, 10:00 – 18:00
समाज सुधारक व क्रांतिकारी · Social reformer and revolutionary

गोविन्द गुरु

GOVIND GURU

भील चेतना से राष्ट्रबोध तक — FROM BHIL AWAKENING TO NATIONAL CONSCIOUSNESS

आदिवासी अंचलों की धूल, वनों की सोंधी गंध और भीलों के सीधे-सादे जीवन के बीच पले-बढ़े गोविन्द गुरु का मन बचपन से ही अपने समाज की पीड़ा को महसूस करता रहा। अज्ञान, मद्यपान, अंधविश्वास और आपसी वैमनस्य- ये वे कुरीतियाँ थीं, जिन्होंने भील समाज को भीतर से जकड़ रखा था। गोविन्द गुरु का हृदय इन बन्धनों को तोड़ने के लिए व्याकुल था।

Govind Guru grew up among the tribal regions where the dusty paths, the fragrance of forests, and the simple life of the Bhil community shaped his early experiences. From a young age, he felt the suffering of his people. Ignorance, alcoholism, superstition, and internal conflicts were social evils that had deeply affected the Bhil society. Govind Guru felt a strong desire to free his people from these problems.

प्रारम्भिक जीवन और संस्कार

Early Life & Values

ऐसे समय में उन्होंने महर्षि दयानन्द सरस्वती के विचारों के विषय में सुना। वेदों की ओर लौटने का आह्नान, मिथ्या कर्मकाण्डों का त्याग, सत्य और स्वाभिमान का उद्घोष। यही विचार उन्हें उदयपुर के नवलखा महल तक खींच लाए, जहाँ उन्होंने महर्षि दयानन्द से भेंट की और उन्हें अपना गुरु स्वीकार किया। यह भेंट केवल एक सन्त और शिष्य का संवाद नहीं थी, बल्कि भील अंचल के भविष्य की आधारशिला थी।

At this time, he heard about the teachings of Dayanand Saraswati. The call to return to the Vedas, to reject false rituals, and to live with truth and self-respect deeply influenced him. Inspired by these ideas, Govind Guru traveled to Navlakha Mahal in Udaipur, where he met Maharshi Dayanand and accepted him as his spiritual guide. This meeting was not just a conversation between a teacher and a disciple; it became the foundation for the future awakening of the Bhil region.

शब्दों की शक्ति

The Power of Words

महर्षि दयानन्द के वैचारिक सन्देश को आत्मसात कर गोविन्द गुरु पुनः अपने समाज में लौटे। उन्होंने सुधार के मार्ग पर चलने और भील समाज को चलाने का व्रत लिया। उनकी “धूनी” साधारण अग्नि नहीं थी- वह हवन का ही एक जनजातीय, सरल और आत्मीय रूप थी। इस धूनी के चारों ओर बैठकर भील समाज ने नशामुक्ति, स्वच्छ जीवन, नैतिक आचरण और आपसी एकता का पाठ सीखा।

After adopting the ideas of Maharshi Dayanand, Govind Guru returned to his people and devoted himself to social reform. He began guiding the Bhil community toward a better way of life. His “Dhuni” (sacred fire) was not just an ordinary fire—it was similar to a simple, tribal form of Vedic Havan. Around this sacred fire, the Bhil people gathered and learned about freedom from alcohol, clean living, moral conduct, and unity among themselves.

बलिदान और क्रान्तिकारी चेतना

Sacrifice & Revolutionary Spirit

जाग्रत भील समाज ने अंग्रेजी शासन की आर्थिक और प्रशासनिक पकड़ को चुनौती देना प्रारम्भ कर दिया। कर न देने की भावना, बेगार प्रथा का विरोध और अपने परम्परागत अधिकारों के प्रति सजगता- ये सभी बातें ब्रिटिश सत्ता को विद्रोह के रूप में दिखाई दीं। अंग्रेज अधिकारियों को यह आशंका होने लगी कि यदि इस चेतना को तुरन्त कुचला नहीं गया, तो आदिवासी अंचल एक बड़े जनआन्दोलन का केन्द्र बन सकता है।

As the Bhil community became more aware and organized, they began challenging the economic and administrative control of the British government. Refusing to pay unfair taxes, opposing the begar (forced labor) system, and demanding their traditional rights made the British authorities see this awakening as a rebellion. The colonial administration feared that if this movement was not suppressed quickly, the tribal regions could become the center of a large uprising.

राष्ट्रप्रेम की विरासत

A Legacy of Patriotism

परिणामस्वरूप 1913 में मानगढ़ की पहाड़ियों पर वह हृदयविदारक घटना घटी, जिसे इतिहास ने आदिवासियों का जलियाँवाला कहा। निहत्थे स्त्री-पुरुषों पर अंग्रेजी पुलिस की गोलियाँ बरसीं, और धरती निर्दोष रक्त से लाल हो गई।

गोविन्द गुरु को पकड़ा गया, अमानवीय यातनाएँ दी गईं, पर उनके विचारों को कैद नहीं किया जा सका। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और चेतना का प्रतीक बन गया। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आदिवासी समाज के बलिदान का स्वर्णिम पृष्ठ है- जो यह स्मरण कराता है कि आजादी की कीमत केवल नगरों और सभाओं में नहीं, बल्कि जंगलों और पहाड़ियों में भी चुकाई गई थी।

As a result, in 1913, a tragic event took place in the Mangadh Hill. British forces opened fire on unarmed tribal men and women gathered there. The land was stained with the blood of innocent people. This event is often remembered as the “Jallianwala Bagh of the tribal people.”

Govind Guru was arrested and subjected to harsh punishment, but his ideas could not be imprisoned. His life became a symbol of struggle, sacrifice, and awakening. The event remains a proud chapter in the history of India’s freedom struggle and reminds us that the price of freedom was not paid only in cities and political gatherings, but also in the forests and hills where tribal communities bravely sacrificed their lives.

जनजागरण और आदिवासी चेतना के इस महानायक को सादर नमन।

A respectful salute to the leader who awakened tribal society with courage and self-respect.

Visitor Testimonials

What Our Visitors Say About Us

मेरी उदयपुर की ये पहली विजिट थी। मुझे यहाँ (आयुर्वेद चित्रदीर्घा, नवलखा महल) आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे उस जगह आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहाँ श्री स्वामी जी ने अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ सर्वार्थ प्रकाश का प्रणयन किया।
सरवदेव सोनी
नवलखा महल में महर्षि दयानन्द सरस्वती के बारे में अच्छी जानकारी मिली। इस महल में आकर हमें अनेक जानकारी प्राप्त हुई जो प्राचीन इतिहास से अवगत कराती है।
जीवराम मीणा
इस स्थान का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है। इस जगह को देखने से यह पता चलता है कि हमारे भारत देश में भी दर्शन करने एवं घूमने वाली जगह बहुत अच्छी है। मैं भारतीय होने पर गर्व करता हूँ। यह जगह काफी सुंदर है।
मोती कुमार - बिहार
यह स्थान भारतीय संस्कृति और इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने को मिला और दोबारा आने की इच्छा है।
रमेश शर्मा