Skip to main content

NMCC

Presence India
Headquarters Udaipur, Rajasthan
Address Navlakha Mahal, Gulab Bagh Road, Udaipur 313002
Call Us Today +91 294 4107298
Call Us Today +91 9314535379
Call Us Today +91 7976271159
Call Us Today +91 8107334244
Office Hours Mon – Sun, 10:00 – 18:00
स्वतंत्रता सेनानी · Freedom fighter

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

NETAJI SUBHAS CHANDRA BOSE

स्वतंत्रता माँगी नहीं जाती, छीननी पड़ती है — FREEDOM IS NOT ASKED FOR, IT MUST BE TAKEN

प्रारम्भिक जीवन और संस्कार

Early Life & Values

सुभाष चन्द्र बोस का व्यक्तित्व एक ऐसी ज्वाला था, जो भारतीय स्वतंत्रता की लौ को प्रज्ज्वलित करने के लिए स्वयं जलता रहा। ‘नेताजी’ के नाम से विख्यात यह वीर सपूत 23 जनवरी 1897 को कटक में जन्मा, जहाँ पितृभूमि की मिट्टी ने उनके हृदय में राष्ट्रभक्ति का बीज रोपा। युवावस्था से ही ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरुद्ध उनका स्वभाव विद्रोही था। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, फिर आईसीएस की परीक्षा में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर भी उन्होंने पद ठुकरा दिया, क्योंकि उनका हृदय गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने का संकल्प ले चुका था।

Subhas Chandra Bose was a leader whose personality burned like a flame for India’s freedom. Known as “Netaji,” this great patriot was born on 23 January 1897 in Cuttack. From an early age, he developed a strong sense of patriotism and a rebellious spirit against British rule. He graduated from University of Calcutta and later appeared for the Indian Civil Services (ICS) examination, in which he secured fourth place. However, he refused to join the service because he did not want to serve a government that ruled over India.

शब्दों की शक्ति

The Power of Words

गाँधीजी के अहिंसक आन्दोलन से प्रेरित होकर वे कांग्रेस में प्रवेशित हुए, परन्तु 1939 में अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। जेल की सलाखों और निर्वासन ने उनकी इच्छाशक्ति को और कठोर बनाया। 1941 में उन्होंने ‘आजाद हिन्द फौज’ का गठन किया, जिसमें सैनिकों के हृदय में ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा’ का उद्घोष गूँज उठा। जापान, जर्मनी की सहायता से संगठित इस सेना ने इंफाल-बर्मा सीमा पर ब्रिटिश सेना को चुनौती दी और स्वतंत्र भारत का अस्थायी प्रशासन स्थापित किया। महिलाएँ विपरीत परिस्थितियों में भी पुरुषों से कम नहीं यह विश्वास रखने वाले नेताजी ने महिलाओं के लिए रानी झाँसी रेजिमेंट का निर्माण किया।

Inspired for some time by the non-violent movement of Mahatma Gandhi, he joined the Indian National Congress. Later, in 1939, after resigning from the presidency of the Congress, he founded the Forward Bloc.

Imprisonment and exile only strengthened his determination. In 1941, he left India secretly to continue the struggle for independence from abroad. Later, with support from Japan and Germany, he took leadership of the Indian National Army. Under his leadership, the famous slogan “Give me blood, and I will give you freedom” inspired thousands of Indian soldiers and expatriates.

बलिदान और क्रान्तिकारी चेतना

Sacrifice & Revolutionary Spirit

उनका व्यक्तित्व दृढ़ता, त्याग और दूरदर्शिता का अनुपम संगम था। उनका दृढ़ विश्वास था कि ‘भारत की स्वतंत्रता भारतीयों का जन्मसिद्ध अधिकार है।’ 18 अगस्त 1945 को ताइवान में विमान दुर्घटना की घटना आज भी रहस्यमयी है। अनेक इतिहासकारों का दृढ़ विश्वास है कि नेताजी सुभाष की मृत्यु विमान दुर्घटना में नहीं हुयी। जो भी हो उनकी विरासत अमर है। नेताजी ने सिद्ध किया कि राष्ट्रभक्ति हृदय की पुकार है, जो सीमाओं को लाँघकर इतिहास रचती है। आज भी उनके विचार युवाओं को प्रेरित करते हैं, क्योंकि वे स्वयं एक जीवन्त महाकाव्य थे। एक ऐसे योद्धा, जिनके चरणों में भारत की आकांक्षाएँ नतमस्तक हैं।

The army challenged British forces on the India-Burma frontier, particularly in the battles of Battle of Imphal and Battle of Kohima. Netaji also believed strongly that women should participate equally in the freedom struggle. Therefore, he formed the Rani of Jhansi Regiment, a unit composed entirely of women soldiers.

In 1943, in Singapore, Netaji reorganized the Indian National Army and became its Supreme Commander. He also established the Provisional Government of Azad Hind. With slogans like “Delhi Chalo” (On to Delhi) and “Give me blood, and I will give you freedom,” he united Indian prisoners of war and expatriates in the fight for independence.

राष्ट्रप्रेम की विरासत

A Legacy of Patriotism

1943 में सिंगापुर में वे आजाद हिन्द फ़ौज को पुनर्गठित कर उसके सुप्रीम कमाण्डर बन नेताजी ने आजाद हिन्द सरकार की स्थापना की। ‘दिल्ली चलो’ के नारे और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा’ के उद्घोष से भारतीय युद्धबन्दियों व प्रवासियों को एकजुट किया। आजाद हिन्द फौज ने ब्रिटिश सेना को इंफाल-कोहिमा में प्रत्यक्ष चुनौती दी, जिससे भारतीय सेना में विद्रोह की लहर दौड़ी। आजादी के इतिहास में नेताजी के अवदान को किसी भी पैमाने पर नापा नहीं जा सकता।

Netaji’s life was a remarkable combination of courage, sacrifice, and vision. He proved that patriotism is the call of the heart—one that can cross all boundaries and create history. Even today, his ideas continue to inspire young people. He remains a living legend in India’s history, a warrior before whom the aspirations of the nation bow with respect.

स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले इस महानायक को सादर नमन।

A respectful salute to the legendary leader who dedicated everything to India's freedom.

Visitor Testimonials

What Our Visitors Say About Us

मेरी उदयपुर की ये पहली विजिट थी। मुझे यहाँ (आयुर्वेद चित्रदीर्घा, नवलखा महल) आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे उस जगह आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहाँ श्री स्वामी जी ने अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ सर्वार्थ प्रकाश का प्रणयन किया।
सरवदेव सोनी
नवलखा महल में महर्षि दयानन्द सरस्वती के बारे में अच्छी जानकारी मिली। इस महल में आकर हमें अनेक जानकारी प्राप्त हुई जो प्राचीन इतिहास से अवगत कराती है।
जीवराम मीणा
इस स्थान का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है। इस जगह को देखने से यह पता चलता है कि हमारे भारत देश में भी दर्शन करने एवं घूमने वाली जगह बहुत अच्छी है। मैं भारतीय होने पर गर्व करता हूँ। यह जगह काफी सुंदर है।
मोती कुमार - बिहार
यह स्थान भारतीय संस्कृति और इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने को मिला और दोबारा आने की इच्छा है।
रमेश शर्मा