Skip to main content

NMCC

Presence India
Headquarters Udaipur, Rajasthan
Address Navlakha Mahal, Gulab Bagh Road, Udaipur 313002
Call Us Today +91 294 4107298
Call Us Today +91 9314535379
Call Us Today +91 7976271159
Call Us Today +91 8107334244
Office Hours Mon – Sun, 10:00 – 18:00
क्रांतिकारी · Revolutionary

चन्द्रशेखर आजाद

CHANDRASHEKHAR AZAD

अमर क्रान्तिकारी की अमिट गाथा — THE IMMORTAL STORY OF A GREAT REVOLUTIONARY

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उज्ज्वल पृष्ठों में चन्द्रशेखर आजाद का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है, जो न केवल एक क्रान्तिकारी थे, अपितु स्वाभिमान और बलिदान की जीवन्त मूर्ति थे। 23 जुलाई 1906 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के भाबरा गाँव में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मे आजाद का मूल नाम चन्द्रशेखर तिवारी था। उनके पिता सीताराम तिवारी और माता जगम्मा देवी ने उन्हें ऐसे संस्कार दिए जो देशभक्ति की ज्योति प्रज्ज्वलित करने वाले सिद्ध हुए।

In the glorious pages of India’s freedom struggle, the name Chandrashekhar Azad is written in golden letters. He was not only a revolutionary but also a living symbol of self-respect and sacrifice. He was born on 23 July 1906 in a Brahmin family in Bhabra village. His original name was Chandrashekhar Tiwari. His father Sitaram Tiwari and mother Jagrani Devi gave him values that inspired a deep love for the nation.

प्रारम्भिक जीवन और संस्कार

Early Life & Values

जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड (1919) ने आजाद के हृदय में ब्रिटिश राज के विरुद्ध विद्रोह की आग जला दी। मात्र 15 वर्ष की आयु में उन्होंने गाँधीजी के असहयोग आन्दोलन में भाग लिया। जब एक ब्रिटिश अधिकारी ने उन्हें गिरफ्तार कर कोड़े मारे, तब उन्होंने हँसते हुए कहा, “पहले कोड़े मारो, नाम बताऊँगा बाद में।” तब से उनका नाम ‘आजाद’ हो गया, जो कभी गुलाम न हुआ।

The Jallianwala Bagh massacre (1919) filled Azad’s heart with anger against British rule. At the young age of 15, he joined Mahatma Gandhi’s Non-Cooperation Movement. When a British officer arrested him and ordered that he be whipped, he smiled and said, “First give the lashes, I will tell you my name later.” From that day, he became known as “Azad,” meaning free, a man who would never live as a slave.

शब्दों की शक्ति

The Power of Words

आजाद के क्रान्तिकारी विचार मूलतः ‘करो या मरो’ के सिद्धान्त पर आधारित थे। वे मानते थे कि स्वराज्य सत्याग्रह से नहीं, अपितु सशस्त्र क्रान्ति से ही प्राप्त होगा। हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी (एचएसआरए) के प्रमुख संगठक के रूप में उन्होंने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे वीरों को प्रेरित किया। काकोरी काण्ड (1925) में सहभागिता, सांडर्स हत्या (1928) की योजना, विधानसभा बम काण्ड (1929) में सहयोग- ये उनके कार्यों की प्रमुख झलकियाँ हैं।

Azad believed strongly in the principle of “Do or Die.” He felt that India would not gain freedom through petitions or protests alone, but through armed revolution. As one of the main leaders of the Hindustan Socialist Republican Association (HSRA), he inspired young revolutionaries like Bhagat Singh, Sukhdev, and Rajguru. His revolutionary activities included participation in the Kakori train action (1925), planning the Saunders assassination (1928), and supporting the Central Legislative Assembly bombing (1929).

बलिदान और क्रान्तिकारी चेतना

Sacrifice & Revolutionary Spirit

वे गुप्त क्रान्ति केन्द्रों का संचालन करते, युवाओं को हथियार प्रशिक्षण देते और ब्रिटिश खुफिया तंत्र को चुनौती देते रहे। काकोरी षड्यंत्र केस में उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई, किन्तु वे भूमिगत होकर संघर्षरत रहे। 23 फरवरी 1931 को प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क (आज चन्द्रशेखर आजाद पार्क) में सुखदेव राज से विमर्श के दौरान दुर्भाग्य से गद्दार वीरभद्र तिवारी ने उनका ठिकाना ब्रिटिश पुलिस को उजागर कर दिया।

Azad secretly organized revolutionary centers, trained young men in the use of weapons, and constantly challenged the British intelligence system. Although he was wanted by the British after the Kakori case, he continued his struggle while remaining underground.

On 23 February 1931, in Alfred Park in Prayagraj (now known as Chandrashekhar Azad Park), he was meeting his associate Sukhdev Raj. Unfortunately, a traitor named Virbhadra Tiwari revealed his location to the British police.

राष्ट्रप्रेम की विरासत

A Legacy of Patriotism

हजारों सैनिकों ने पार्क को घेर लिया। अकेले आजाद ने पेड़ों पर चढ़कर, गोलीबारी से जवाब दिया। घायल होते हुए भी उन्होंने साथी को भागने का आदेश दिया। अंतिम क्षणों में, जब पकड़े जाने का भय न था अपितु गुलामी का कलंक था, उन्होंने अपनी पिस्तौल की अंतिम गोली स्वयं के मस्तक में मार ली। “आजाद सदैव आजाद रहेगा”- यह भावना उनके रक्त से साक्षात् हो उठी।

24 वर्ष की अल्पायु में बलिदान देकर उन्होंने अमरता प्राप्त की। आजाद का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची आजादी बाहरी बंधनों से मुक्ति नहीं, आत्मिक स्वाभिमान है।

Soon, thousands of soldiers surrounded the park. Alone, Azad bravely fought back, firing at them while moving around the trees. Even after being wounded, he ordered his companion to escape. In the final moment, when he knew capture would mean humiliation and slavery, he used the last bullet of his pistol on himself.

His action proved the truth of his words:

“Azad will always remain free.”

At the young age of 24, he sacrificed his life and achieved immortality. The life of Chandrashekhar Azad teaches us that true freedom is not only freedom from external chains, but also the courage and self-respect within the human spirit.

अमर क्रांति के इस निर्भीक योद्धा को सादर नमन।

A respectful salute to the fearless revolutionary who chose to remain free until his last breath.

Visitor Testimonials

What Our Visitors Say About Us

मेरी उदयपुर की ये पहली विजिट थी। मुझे यहाँ (आयुर्वेद चित्रदीर्घा, नवलखा महल) आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे उस जगह आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहाँ श्री स्वामी जी ने अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ सर्वार्थ प्रकाश का प्रणयन किया।
सरवदेव सोनी
नवलखा महल में महर्षि दयानन्द सरस्वती के बारे में अच्छी जानकारी मिली। इस महल में आकर हमें अनेक जानकारी प्राप्त हुई जो प्राचीन इतिहास से अवगत कराती है।
जीवराम मीणा
इस स्थान का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है। इस जगह को देखने से यह पता चलता है कि हमारे भारत देश में भी दर्शन करने एवं घूमने वाली जगह बहुत अच्छी है। मैं भारतीय होने पर गर्व करता हूँ। यह जगह काफी सुंदर है।
मोती कुमार - बिहार
यह स्थान भारतीय संस्कृति और इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने को मिला और दोबारा आने की इच्छा है।
रमेश शर्मा