Skip to main content

NMCC

Presence India
Headquarters Udaipur, Rajasthan
Address Navlakha Mahal, Gulab Bagh Road, Udaipur 313002
Call Us Today +91 294 4107298
Call Us Today +91 9314535379
Call Us Today +91 7976271159
Call Us Today +91 8107334244
Office Hours Mon – Sun, 10:00 – 18:00
क्रान्तिकारी शिक्षक · A REVOLUTIONARY TEACHER

गेंदालाल दीक्षित

GENDA LAL DIXIT

किशोरावस्था में मृत्यु का आलिंगन — EMBRACING DEATH IN HIS YOUTH

गेंदालाल दीक्षित भारतीय क्रान्तिकारी आन्दोलन के उन आरम्भिक सूत्रधारों में हैं, जिनके बिना उत्तर भारत में संगठित सशस्त्र चेतना की कल्पना अधूरी रहती है।

Genda Lal Dixit was one of the early pioneers of the Indian revolutionary movement. Without his efforts, it would be difficult to imagine the rise of organized armed revolutionary activity in North India.

प्रारम्भिक जीवन और संस्कार

Early Life & Values

गेंदालाल दीक्षित का जन्म 29 नवम्बर सन् 1888 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की तहसील बाह के ग्राम मई में हुआ था। उनके पिता का नाम पं. भोलानाथ दीक्षित था। शिक्षा प्राप्ति के बाद उन्होंने अध्यापन को जीवन-वृत्ति बनाया और DAV स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्य किया। यह तथ्य ऐतिहासिक रूप से महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि DAV आन्दोलन उस समय आर्य समाज और राष्ट्रवादी चेतना का बौद्धिक केन्द्र था।

अध्यापक के रूप में कार्य करते हुए दीक्षित विद्यार्थियों में क्रान्तिभाव भरने हेतु सदैव तत्पर रहते थे। यहीं से उनका सम्पर्क युवा रामप्रसाद बिस्मिल से हुआ। बिस्मिल को संगठित क्रान्तिकारी मार्ग पर लाने में गेंदालाल दीक्षित की भूमिका निर्णायक रही।

Genda Lal Dixit was born on 29 November 1888 in Mai Village Auraiya, which was then in the Agra district of present-day Uttar Pradesh. His father’s name was Pandit Bholanath Dixit. After completing his education, he chose teaching as his profession and worked as a teacher at a Dayanand Anglo Vedic Schools System (DAV School). This fact is historically significant because the DAV movement was an important intellectual center of Arya Samaj ideas and nationalist thought during that time.

While working as a teacher, Dixit always tried to inspire revolutionary feelings among his students. During this period he came into contact with the young Ram Prasad Bismil. Dixit played a decisive role in guiding Bismil toward organized revolutionary activity.

शब्दों की शक्ति

The Power of Words

1905 के बंग-भंग और उसके बाद उभरी क्रान्तिकारी लहर के प्रभाव में दीक्षित ने ‘मातृवेदी’ नामक गुप्त संगठन की स्थापना की। यह संगठन हथियार-संग्रह, धन-संग्रह और गुप्त प्रशिक्षण पर आधारित था। यह गेंदालाल जी का ही कमाल था कि उन्होंने डाकुओं को भी क्रान्तिकारी बना दिया।  क्रान्तिकारी गतिविधियों के कारण अंग्रेज सरकार ने उन्हें गिरफ़्तार किया। उन्हें जेल भेजा गया, जहाँ कठोर परिस्थितियों में उन्हें रखा गया। बाद में एक अवसर का लाभ उठाकर वे जेल से निकलने में सफल हुए।

After the Partition of Bengal and the revolutionary wave that followed, Dixit founded a secret organization called Matrivedi. This organization focused on collecting weapons, raising funds, and giving secret training to revolutionaries. It is said that Dixit even succeeded in influencing local bandits and turning them toward the revolutionary cause.

Because of his revolutionary activities, the British government arrested him and sent him to prison, where he was kept under harsh conditions. Later, he managed to escape from jail by taking advantage of an opportunity.

बलिदान और क्रान्तिकारी चेतना

Sacrifice & Revolutionary Spirit

इसके बाद उन्होंने स्वयं को पूर्णतः भूमिगत कर लिया। भूमिगत जीवन में दीक्षित ने अपनी पहचान बदल ली। वे कई वर्षों तक दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में पानी पिलाने वाले (प्याऊ चलाने वाले) के रूप में रहे। भूख, अभाव, बीमारी और पकड़े जाने की आशंका- इन सबको उन्होंने स्वयं झेला। इन कठिन परिस्थितियों के बीच भी उन्होंने क्रान्तिकारी सम्पर्क नहीं तोड़े। सन्देश पहुँचाना, युवकों को जोड़ना और आवश्यक सहायता देना- ये सभी कार्य वे सावधानीपूर्वक करते रहे। यही कारण है कि ब्रिटिश सरकार उन्हें लम्बे समय तक पकड़ नहीं सकी, परन्तु उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता गया।

After that, he lived completely underground and changed his identity. For several years he lived in and around Delhi, working as a person who served water at public drinking places (running a pyau). During this period he suffered from hunger, poverty, illness, and the constant fear of arrest. Despite these hardships, he continued to maintain contact with revolutionaries. He carefully carried messages, encouraged young men to join the movement, and provided help whenever possible. Because of this secrecy, the British government could not capture him for a long time, but his health gradually became worse.

राष्ट्रप्रेम की विरासत

A Legacy of Patriotism

अन्ततः 21 दिसम्बर 1920 को अस्वस्थता और निरन्तर कष्टों के कारण उनका निधन हो गया। वे फाँसी पर नहीं चढ़े, पर उनका अन्त भी क्रान्ति के कारण हुए कष्टों का प्रत्यक्ष परिणाम था। इतिहास में ऐसे बलिदान कम चर्चित रहते हैं, किन्तु उनका महत्व कम नहीं होता।

Finally, on 21 December 1920, he died due to illness and the hardships he had endured for many years. Although he was not executed by hanging, his death was a direct result of the suffering he faced for the cause of revolution. Such sacrifices often remain less known in history, but their importance is no less significant.

क्रांति की राह दिखाने वाले इस महान शिक्षक को सादर नमन।

A respectful salute to the revolutionary teacher who inspired young minds to serve the nation.

Visitor Testimonials

What Our Visitors Say About Us

मेरी उदयपुर की ये पहली विजिट थी। मुझे यहाँ (आयुर्वेद चित्रदीर्घा, नवलखा महल) आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे उस जगह आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहाँ श्री स्वामी जी ने अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ सर्वार्थ प्रकाश का प्रणयन किया।
सरवदेव सोनी
नवलखा महल में महर्षि दयानन्द सरस्वती के बारे में अच्छी जानकारी मिली। इस महल में आकर हमें अनेक जानकारी प्राप्त हुई जो प्राचीन इतिहास से अवगत कराती है।
जीवराम मीणा
इस स्थान का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है। इस जगह को देखने से यह पता चलता है कि हमारे भारत देश में भी दर्शन करने एवं घूमने वाली जगह बहुत अच्छी है। मैं भारतीय होने पर गर्व करता हूँ। यह जगह काफी सुंदर है।
मोती कुमार - बिहार
यह स्थान भारतीय संस्कृति और इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने को मिला और दोबारा आने की इच्छा है।
रमेश शर्मा