Skip to main content

NMCC

Presence India
Headquarters Udaipur, Rajasthan
Address Navlakha Mahal, Gulab Bagh Road, Udaipur 313002
Call Us Today +91 294 4107298
Call Us Today +91 9314535379
Call Us Today +91 7976271159
Call Us Today +91 8107334244
Office Hours Mon – Sun, 10:00 – 18:00
पंजाब केसरी · Punjab Kesari

लाला लाजपत राय

LALA LAJPAT RAI

दयानन्द के क्रान्ति पथ के पथिक — A FOLLOWER OF DAYANAND'S PATH OF NATIONAL AWAKENING

प्रारम्भिक जीवन और संस्कार

Early Life & Values

लाला लाजपत राय, जिन्हें पंजाब केसरी के नाम से जाना जाता है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन महान् सपूतों में से एक थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनका जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के ढुधिके गाँव (अब फरीदकोट, पंजाब) में एक साधारण अग्रवाल वैश्य परिवार में हुआ था। उनके पिता मुंशी राधा कृष्ण एक स्कूल अध्यापक थे और आर्य समाज के प्रबल समर्थक, जिन्होंने लाला जी को बचपन से ही स्वदेशी भावना, ईश्वर भक्ति और देशसेवा का पाठ पढ़ाया। लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने वकालत शुरू की, लेकिन जल्द ही राजनीतिक और सामाजिक आन्दोलनों ने उन्हें आकर्षित कर लिया।

Lala Lajpat Rai, popularly known as “Punjab Kesari” (The Lion of Punjab), was one of the great leaders of India’s freedom struggle who devoted his entire life to the cause of national independence and social reform. He was born on 28 January 1865 in Dhudike in Punjab, in a simple Agarwal Vaishya family. His father Munshi Radha Krishan Azad was a school teacher and a strong supporter of the Arya Samaj. From childhood, he taught Lala Lajpat Rai the values of patriotism, devotion to God, and service to the nation.

After receiving his education at Government College Lahore, he began practicing law. However, he soon became deeply involved in political and social movements.

शब्दों की शक्ति

The Power of Words

आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती से गहराई से प्रभावित होकर लाला लाजपत राय युवावस्था में ही इस संगठन से जुड़ गए। लालाजी 1905 के बंगाल विभाजन के खिलाफ स्वदेशी आन्दोलन में सबसे आगे थे। उन्होंने पंजाब में स्वदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का प्रचार किया, पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कंपनी की स्थापना की, जिससे आर्थिक स्वावलम्बन को बल मिला।

Inspired by the teachings of Dayanand Saraswati, Lala Lajpat Rai joined the Arya Samaj in his youth. He played an important role in the Swadeshi Movement against the Partition of Bengal. In Punjab he actively encouraged people to boycott foreign goods and support indigenous products. He also helped establish institutions such as Punjab National Bank and Lakshmi Insurance Company, which promoted economic self-reliance.

बलिदान और क्रान्तिकारी चेतना

Sacrifice & Revolutionary Spirit

ब्रिटिश सरकार ने उनके बढ़ते प्रभाव से चिंतित होकर 1907 में उन्हें बिना मुकदमे के मांडले जेल (बर्मा) भेज दिया, जहाँ उन्होंने 11 महीने कठोर कैद काटी। 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड ने उन्हें गहराई से आहत किया। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस के माध्यम से ब्रिटिश अत्याचारों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और हंटर कमीशन के समक्ष साक्ष्य दिए।

Concerned about his growing influence, the British government arrested him in 1907 and deported him without trial to Mandalay, where he spent about 11 months in prison. The Jallianwala Bagh Massacre deeply shocked him. Through the Indian National Congress, he strongly protested against British oppression in Punjab and also presented evidence before the Hunter Commission investigating the tragedy.

राष्ट्रप्रेम की विरासत

A Legacy of Patriotism

1917 में अमेरिका यात्रा पर जाकर उन्होंने वहाँ इंडियन होम रूल लीग की स्थापना की और विश्व पटल पर भारत की स्वतंत्रता की माँग को बुलंद किया। उनका सबसे बड़ा बलिदान 1928 में आया। साइमन कमीशन के लाहौर आगमन के विरोध में वे शान्तिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे जब अंग्रेज पुलिस अधीक्षक स्कॉट ने लाठीचार्ज का आदेश दिया। वे लाठियों से बुरी तरह घायल हो गए, लेकिन उन्होंने कहा, “मेरे शरीर पर पड़ी हर लाठी ब्रिटिश राज के कफन की कील साबित होगी।” 17 नवम्बर 1928 को लाहौर में उनका निधन हो गया। उनकी शहादत ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रान्तिकारियों को प्रेरित किया, जिन्होंने लालाजी की हत्या का बदला लिया। लाला लाजपत राय का जीवन देशभक्ति, त्याग और अटूट साहस का प्रतीक है, जो आज भी युवाओं को प्रेरित करता रहता है।

In 1917, during his visit to the United States, he established the Indian Home Rule League of America and raised the demand for India’s independence on the international stage.

His greatest sacrifice came in 1928. When the Simon Commission arrived in Lahore, he led a peaceful protest against it. The British police ordered a lathi charge under the direction of Superintendent James A. Scott. Lala Lajpat Rai was severely injured in the attack. Despite his injuries, he declared:

“Every blow on my body will prove a nail in the coffin of British rule.”

He passed away on 17 November 1928 in Lahore as a result of those injuries. His martyrdom deeply inspired revolutionaries like Bhagat Singh, Shivaram Rajguru, and Sukhdev Thapar, who later avenged his death.

The life of Lala Lajpat Rai remains a powerful symbol of patriotism, sacrifice, and unshakable courage, continuing to inspire generations of Indians.

राष्ट्रीय जागरण के इस महान सेनानी को सादर नमन।

A respectful salute to the Lion of Punjab and a powerful voice of India's freedom struggle.

Visitor Testimonials

What Our Visitors Say About Us

मेरी उदयपुर की ये पहली विजिट थी। मुझे यहाँ (आयुर्वेद चित्रदीर्घा, नवलखा महल) आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे उस जगह आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहाँ श्री स्वामी जी ने अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ सर्वार्थ प्रकाश का प्रणयन किया।
सरवदेव सोनी
नवलखा महल में महर्षि दयानन्द सरस्वती के बारे में अच्छी जानकारी मिली। इस महल में आकर हमें अनेक जानकारी प्राप्त हुई जो प्राचीन इतिहास से अवगत कराती है।
जीवराम मीणा
इस स्थान का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है। इस जगह को देखने से यह पता चलता है कि हमारे भारत देश में भी दर्शन करने एवं घूमने वाली जगह बहुत अच्छी है। मैं भारतीय होने पर गर्व करता हूँ। यह जगह काफी सुंदर है।
मोती कुमार - बिहार
यह स्थान भारतीय संस्कृति और इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने को मिला और दोबारा आने की इच्छा है।
रमेश शर्मा