Skip to main content

NMCC

Presence India
Headquarters Udaipur, Rajasthan
Address Navlakha Mahal, Gulab Bagh Road, Udaipur 313002
Call Us Today +91 294 4107298
Call Us Today +91 9314535379
Call Us Today +91 7976271159
Call Us Today +91 8107334244
Office Hours Mon – Sun, 10:00 – 18:00
समाजसेवी व आर्य समाज न्यास अध्यक्ष · Social Worker and President of Arya Samaj Trust

परम पूजनीय महाशय धर्मपाल गुलाटी

Mahashay Dharampal Gulati

(27 मार्च 1923 – 3 दिसंबर 2020) – जीवन यात्रा

(27 March 1923 – 3 December 2020) – Life’s Journey

प्रारम्भिक जीवन और संस्कार

Early Life & Values

श्रीमद् दयानन्द सत्यार्थ प्रकाश न्यास उदयपुर के आजीवन अध्यक्ष महाशय धर्मपाल गुलाटी का जन्म सियालकोट

(अब पाकिस्तान में) एक मसाला व्यापारी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने पारिवारिक व्यवसाय को पूर्वी और पश्चिमी पंजाब तक विस्तार दिया। 1947 के विभाजन के समय उनके परिवार को सियालकोट छोड़कर दिल्ली के एक शरणार्थी शिविर में आश्रय लेना पड़ा। आजीविका चलाने के लिए उन्होंने दिल्ली में तांगा खरीदा और उसे चलाया।

Mahashay Dharampal Gulati, the lifelong President of the Shrimad Dayanand Satyarth Prakash Nyas, Udaipur, was born into a family of spice merchants in Sialkot (now in Pakistan). He expanded his family business across Eastern and Western Punjab. During the Partition of 1947, his family was forced to leave Sialkot and seek shelter in a refugee camp in Delhi. To earn a livelihood, he purchased a horse-drawn carriage (tonga) in Delhi and drove it.

शब्दों की शक्ति

The Power of Words

सन् 1958 में महाशय धर्मपाल ने अपने पिता के मसाला व्यवसाय को पारंपरिक नाम “महाशियां दी हट्टी” से करोल बाग में पुनः आरंभ किया। इसके बाद चांदनी चौक में दूसरी दुकान खोली गई और 1959 में कीर्ति नगर में एक निर्माण इकाई स्थापित की गई। सन् 1965 में कंपनी का पंजीकरण एमडीएच (MDH) के नाम से किया गया, जिससे तैयार पिसे हुए मसालों को डिब्बाबंद रूप में प्रस्तुत करने की नई परंपरा की शुरुआत हुई।

In 1958, Mahashay Dharampal relaunched his father’s spice business in Karol Bagh under the traditional name “Mahashian Di Hatti.” Subsequently, a second shop was opened in Chandni Chowk, and a manufacturing unit was established in Kirti Nagar in 1959. In 1965, the company was registered as MDH, marking the beginning of a new trend of offering ready-to-use ground spices in packaged form.

बलिदान और क्रान्तिकारी चेतना

Sacrifice & Revolutionary Spirit

अपने उत्साह, परिश्रम और दूरदर्शिता के बल पर महाशय धर्मपाल ने स्वयं को एक विशिष्ट पहचान दिलाई और वे मसालों की दुनिया में “मसालों के बादशाह” के रूप में प्रसिद्ध हुए। सन् 2019 में उन्हें भारत के तृतीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

Driven by his enthusiasm, hard work, and foresight, Mahashay Dharampal carved out a distinct identity for himself and became renowned in the world of spices as the “Spice King.” In 2019, he was honored with the Padma Bhushan, India’s third-highest civilian award.

राष्ट्रप्रेम की विरासत

A Legacy of Patriotism

एक परोपकारी व्यक्ति के रूप में महाशय धर्मपाल शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और आर्य समाज आंदोलन के प्रसार हेतु अनेक सेवा परियोजनाओं से जुड़े रहे। आर्य समाज के प्रचार-प्रसार में उनका विशेष योगदान रहा। उन्होंने 85 से अधिक आर्य समाज की गौशालाओं, गुरुकुलों, अनाथालयों तथा नेत्रहीनों के आश्रय गृहों का संरक्षण और सहयोग किया

As a philanthropist, Mahashay Dharampal was associated with numerous service projects dedicated to education, healthcare facilities, and the propagation of the Arya Samaj movement. He made a significant contribution to the spread of the Arya Samaj, extending his patronage and support to over 85 Arya Samaj-run *gaushalas* (cow shelters), *gurukuls*, orphanages, and homes for the visually impaired.

लेखनी के ऐसे महारथी को सश्रद्ध नमन।

A respectful salute to this master of the revolutionary pen.

Visitor Testimonials

What Our Visitors Say About Us

मेरी उदयपुर की ये पहली विजिट थी। मुझे यहाँ (आयुर्वेद चित्रदीर्घा, नवलखा महल) आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे उस जगह आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहाँ श्री स्वामी जी ने अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ सर्वार्थ प्रकाश का प्रणयन किया।
सरवदेव सोनी
नवलखा महल में महर्षि दयानन्द सरस्वती के बारे में अच्छी जानकारी मिली। इस महल में आकर हमें अनेक जानकारी प्राप्त हुई जो प्राचीन इतिहास से अवगत कराती है।
जीवराम मीणा
इस स्थान का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है। इस जगह को देखने से यह पता चलता है कि हमारे भारत देश में भी दर्शन करने एवं घूमने वाली जगह बहुत अच्छी है। मैं भारतीय होने पर गर्व करता हूँ। यह जगह काफी सुंदर है।
मोती कुमार - बिहार
यह स्थान भारतीय संस्कृति और इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने को मिला और दोबारा आने की इच्छा है।
रमेश शर्मा