Skip to main content

NMCC

Presence India
Headquarters Udaipur, Rajasthan
Address Navlakha Mahal, Gulab Bagh Road, Udaipur 313002
Call Us Today +91 294 4107298
Call Us Today +91 9314535379
Call Us Today +91 7976271159
Call Us Today +91 8107334244
Office Hours Mon – Sun, 10:00 – 18:00
क्रान्ति के अमर कवि · THE IMMORTAL POET OF REVOLUTION

पंडित रामप्रसाद ‘बिस्मिल’

PANDIT RAM PRASAD 'BISMIL'

किशोरावस्था में मृत्यु का आलिंगन — EMBRACING DEATH IN HIS YOUTH

प्रारम्भिक जीवन और संस्कार

Early Life & Values

रामप्रसाद का जन्म 11 जून 1897 को उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। पिता शारदा प्रसाद नायब तहसीलदार, माता मूलमती धार्मिक स्वभाव की थीं। बाल्यकाल से महर्षि दयानन्द सरस्वती के वैदिक दर्शन ने उनके हृदय को आलोकित किया। पिता के आदेश– “आर्य समाज छोड़ो या घर” की चुनौती स्वीकार कर मात्र 15 वर्ष की आयु में उन्होंने गृह त्याग कर स्वतंत्रता का संकल्प लिया। राम प्रसाद एक कवि, शायर, अनुवादक‚ इतिहासकार एवं साहित्यकार भी थे। आर्य समाजी संन्यासी स्वामी सोमदेव के सम्पर्क में आने पर राष्ट्र प्रेम की भावना आपके अन्दर अंगड़ाई लेने लगी। कहना पूर्ण सत्य है कि राम सत्यार्थ प्रकाश की शिक्षाओं के उत्पाद थे।

Ram Prasad Bismil was born on 11 June 1897 in Shahjahanpur in a Brahmin family. His father Shri  Murlidhar and his mother Moolmati was a deeply religious woman. From his childhood, the Vedic teachings of Dayanand Saraswati influenced his mind and character.

According to accounts, when his father once challenged him to leave the Arya Samaj or leave home, the young Ram Prasad chose to follow his ideals and accepted a life dedicated to the nation. Even in his youth he developed strong patriotic feelings.

Ram Prasad Bismil was not only a revolutionary but also a poet, writer, translator, and thinker. When he came into contact with the Arya Samaj monk Swami Somdev, his love for the country became stronger. It is often said that his ideas were deeply influenced by the teachings of the book Satyarth Prakash.

शब्दों की शक्ति

The Power of Words

आपने 1912 में लखनऊ में स्कूल हड़ताल का नेतृत्व कर क्रान्ति का प्रथम दीप प्रज्ज्वलित किया। ”माता“ पत्रिका द्वारा युवा-मन को जागृत किया। पण्डित गेंदा लाल दीक्षित के मार्गदर्शन में आपने ‘मातृवेदी’ संस्था बनायी। आप ‘हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन’ के संस्थापक बने।

In 1912, he reportedly led a school strike in Lucknow, which became one of his early acts of protest against British rule. Through writings and publications, including the magazine “Mata,” he tried to awaken patriotic feelings among the youth. Under the guidance of Genda Lal Dixit, he helped form the revolutionary organization Matrivedi. Later he became one of the founding members of the Hindustan Republican Association.

बलिदान और क्रान्तिकारी चेतना

Sacrifice & Revolutionary Spirit

अशफाकउल्ला खाँ, चन्द्रशेखर आजाद, राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जैसे वीरों को प्रेरणा दी। एक बार पुलिस मुठभेड़ में राम प्रसाद यमुना में कूद गए और योगाभ्यास से अर्जित शक्ति से मीलों दूर जाकर निकले। कुछ समय तक यह समझा गया कि वे पुलिस की गोली से मारे गए। अज्ञातवास में इन्होंने काव्य–सृजन किया। उनकी अमर काव्य रचना “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है” स्वाधीनता का संगीत बन गई।

He inspired many young revolutionaries such as Ashfaqulla Khan, Chandrashekhar Azad, and Rajendra Nath Lahiri. In one encounter with the police, it is said that he jumped into the Yamuna River and escaped by swimming a long distance, leading many people to believe at that time that he had been killed by police bullets.

राष्ट्रप्रेम की विरासत

A Legacy of Patriotism

19 अगस्त 1925 को लखनऊ के समीपवर्ती काकोरी में ट्रेन डकैती रचकर सरकारी धन प्राप्त कर हथियार संग्रह का मार्ग प्रशस्त किया। ब्रिटिश दमन के क्रूर जाल में फँसे। 19 दिसम्बर 1927 को गोरखपुर जेल में फाँसी से ठीक पहले बिस्मिल ने संध्या-वन्दन किया।

‘ओ3म् भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्।’

फांसी के फंदे को गले में डाल महर्षि दयानन्द के प्रिय मन्त्र

“ओ3म् विश्वानि देव सवितर्दुरितानि परासुव।यद् भद्रन्तन्न आ सुव।।” 

पाठ कर प्रभु चरणों में आत्मा समर्पित की। बिस्मिल मात्र 30 वर्ष की आयु में शहीद हो गये।

स्वतंत्रता की वेदी पर जिसने हँसते हुए अपने प्राण अर्पित किये वही पंडित राम प्रसाद बिस्मिल राष्ट्र की चेतना के अमर दीप हैं। उनकी लेखनी, उनका बलिदान भारत के स्वाभिमान को युगों तक प्रकाश देता रहेगा।

His poetry also played an important role in inspiring the freedom movement. The famous revolutionary poem Sarfaroshi Ki Tamanna became a powerful symbol of India’s struggle for freedom.

On 9 August 1925, revolutionaries led by Bismil carried out the Kakori train robbery near Kakori, close to Lucknow, to seize government money for purchasing weapons for the freedom struggle. After the incident, the British government launched a severe crackdown and many revolutionaries were arrested.

Ram Prasad Bismil was sentenced to death. On 19 December 1927, in Gorakhpur Jail, just before his execution, he performed his evening prayers and recited Vedic mantras. With courage and faith, he accepted martyrdom at the age of 30.

Pandit Ram Prasad Bismil, who happily sacrificed his life on the altar of India’s freedom, remains an eternal light in the nation’s consciousness. His writings and his sacrifice will continue to inspire India’s spirit of freedom for generations to come.

क्रांति की अमर कविता लिखने वाले इस वीर कवि को सादर नमन।

A respectful salute to the revolutionary poet whose words inspired generations to fight for freedom.

Visitor Testimonials

What Our Visitors Say About Us

मेरी उदयपुर की ये पहली विजिट थी। मुझे यहाँ (आयुर्वेद चित्रदीर्घा, नवलखा महल) आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे उस जगह आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहाँ श्री स्वामी जी ने अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ सर्वार्थ प्रकाश का प्रणयन किया।
सरवदेव सोनी
नवलखा महल में महर्षि दयानन्द सरस्वती के बारे में अच्छी जानकारी मिली। इस महल में आकर हमें अनेक जानकारी प्राप्त हुई जो प्राचीन इतिहास से अवगत कराती है।
जीवराम मीणा
इस स्थान का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है। इस जगह को देखने से यह पता चलता है कि हमारे भारत देश में भी दर्शन करने एवं घूमने वाली जगह बहुत अच्छी है। मैं भारतीय होने पर गर्व करता हूँ। यह जगह काफी सुंदर है।
मोती कुमार - बिहार
यह स्थान भारतीय संस्कृति और इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने को मिला और दोबारा आने की इच्छा है।
रमेश शर्मा