Skip to main content

NMCC

Presence India
Headquarters Udaipur, Rajasthan
Address Navlakha Mahal, Gulab Bagh Road, Udaipur 313002
Call Us Today +91 294 4107298
Call Us Today +91 9314535379
Call Us Today +91 7976271159
Call Us Today +91 8107334244
Office Hours Mon – Sun, 10:00 – 18:00
क्रान्तिकारियों के प्रेरणा स्रोत · THE INSPIRATION FOR REVOLUTIONARIES

श्यामजी कृष्ण वर्मा

SHYAMJI KRISHNA VARMA

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कुछ महान् व्यक्तित्व ऐसे भी हुए, जिन्होंने तलवार नहीं उठाई, पर अपने विचारों से गुलामी की नींव हिला दी। श्यामजी कृष्ण वर्मा ऐसे ही विचारशील, निर्भीक और दूरदर्शी राष्ट्रभक्त थे।

In India’s struggle for independence, there were some great personalities who did not pick up a sword, but shook the very foundations of slavery with their ideas. Shyamji Krishna Varma was one such thoughtful, fearless, and visionary patriot.

प्रारम्भिक जीवन और संस्कार

Early Life & Values

श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म 4 अक्टूबर 1857 को गुजरात के मांडवी (कच्छ) में हुआ। उनके पिता श्री कृष्ण वर्मा एक साधारण लेकिन संस्कारी व्यापारी थे। उन्होंने बचपन में ही अपनी माता को खो दिया। बचपन से ही श्यामजी पढ़ाई में तेज थे। उन्हें संस्कृत, दर्शन और देश की स्थिति को समझने में विशेष रुचि थी। आप अनेक देसी रियासतों के दीवान रहे। 1905 में भारतीय  क्रान्तिकारी विद्यार्थियों को लेकर उन्होंने इण्डियन होम रूल सोसाईटी की स्थापना की।

उनके जीवन में सबसे बड़ा परिवर्तन तब आया, जब वे महर्षि दयानन्द सरस्वती के सम्पर्क में आए। वे महर्षि दयानन्द के शिष्य बने। उनसे ही श्याम जी ने स्वराज्य का पाठ सीखा।

Early Life and Education – ​Shyamji Krishna Varma was born on October 4, 1857, in Mandvi (Kutch), Gujarat. His father, Shri Krishna Varma, was a simple but principled merchant. Shyamji lost his mother during his childhood. He was a brilliant student from the start, with a keen interest in Sanskrit, philosophy, and understanding the state of his country. Later in his career, he served as the Diwan (Minister) for several princely states.

​The Influence of Maharishi Dayanand – ​The biggest turning point in his life came when he met Maharishi Dayanand Saraswati. Becoming a disciple of the Maharishi, Shyamji learned the true meaning of Swaraj (self-rule).

शब्दों की शक्ति

The Power of Words

महर्षि दयानन्द की प्रेरणा से ही श्यामजी कृष्ण वर्मा उच्च शिक्षा के लिए लंदन गए। वहाँ उन्होंने देखा कि अनेक भारतीय छात्र पढ़ाई तो कर रहे हैं, लेकिन उनमें राष्ट्रीय चेतना की कमी है। इसे दूर करने के लिए उन्होंने भारतीय छात्रों को पास लाने हेतु छात्रवृत्तियाँ शुरू कीं। उनका उद्देश्य था- ऐसे शिक्षित युवा तैयार करना, जिनमें ज्ञान के साथ देशभक्ति और आत्मसम्मान की भावना कूट-कूट कर भरी हो।

इसी उद्देश्य से उन्होंने ‘इण्डिया हाउस’ की स्थापना की। इण्डिया हाउस उन दिनों भारतीय स्वतंत्रता के विचारों का केन्द्र बन गया था। यहाँ देश की स्वतंत्रता पर चर्चा होती थी, योजनाएँ बनती थीं और युवाओं में साहस जागता था।

Inspired by his teacher, he went to London for higher education. There, he noticed that while many Indian students were studying abroad, they lacked national consciousness. To bridge this gap, he started scholarships to bring Indian students together. His goal was to develop educated youth who possessed both knowledge and a deep sense of patriotism and self-respect.

The Foundation of India House

​To achieve his mission, he established ‘India House’ in London, which became a central hub for Indian independence ideas. In 1905, he also founded the Indian Home Rule Society. India House was a place where:

  • ​Discussions on national freedom took place.
  • ​Strategic plans were made.
  • ​The courage of young students was ignited.

बलिदान और क्रान्तिकारी चेतना

Sacrifice & Revolutionary Spirit

इण्डिया हाउस से अनेक युवा क्रान्तिकारी प्रेरित हुए। वीर सावरकर और मदनलाल ढींगरा जैसे युवाओं में राष्ट्रीय चेतना जगाने में श्यामजी कृष्ण वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे किसी को हिंसा के लिए नहीं उकसाते थे, बल्कि सोच को स्वतंत्र बनाते थे।

Many famous revolutionaries, including Veer Savarkar and Madan Lal Dhingra, were inspired by this environment. Shyamji’s role was not to incite violence, but to make the minds of the youth independent.

राष्ट्रप्रेम की विरासत

A Legacy of Patriotism

श्यामजी कृष्ण वर्मा का जीवन सादगी और संकल्प का उदाहरण था। वे आजीवन देशहित के कार्यों में लगे रहे। ब्रिटिश सरकार के विरोध, निर्वासन और उपेक्षा के बावजूद उन्होंने अपने सिद्धान्त नहीं छोड़े। 30 मार्च 1930 को उनका निधन स्विट्ज़रलैण्ड के जिनेवा में हुआ, पर उनके विचार आज भी जीवित हैं।

श्यामजी कृष्ण वर्मा उन महान् देशभक्तों में से हैं, जिनकी लौ विदेश में जली, लेकिन उसका उजाला भारत तक पहुँचा। उन्होंने महर्षि दयानन्द के वैदिक स्वाभिमान को आधुनिक शिक्षा और राजनीति से जोड़ा। 17 मार्च 1930 को जेनेवा में उनका निधन हुआ।

A Life of Sacrifice – ​Shyamji Krishna Varma’s life was an example of simplicity and determination. Despite facing opposition from the British government, exile, and neglect, he never abandoned his principles. He passed away on March 30, 1930, in Geneva, Switzerland, but his ideas live on.

​He belongs to that elite group of patriots whose lamp was lit on foreign soil, yet its light reached all the way to India. He successfully combined Maharishi Dayanand’s Vedic self-respect with modern education and politics.

क्रांतिकारियों की प्रेरणा बने इस महान राष्ट्रभक्त को सादर नमन।

A respectful salute to the visionary who inspired a generation of revolutionaries.

Visitor Testimonials

What Our Visitors Say About Us

मेरी उदयपुर की ये पहली विजिट थी। मुझे यहाँ (आयुर्वेद चित्रदीर्घा, नवलखा महल) आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे उस जगह आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहाँ श्री स्वामी जी ने अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ सर्वार्थ प्रकाश का प्रणयन किया।
सरवदेव सोनी
नवलखा महल में महर्षि दयानन्द सरस्वती के बारे में अच्छी जानकारी मिली। इस महल में आकर हमें अनेक जानकारी प्राप्त हुई जो प्राचीन इतिहास से अवगत कराती है।
जीवराम मीणा
इस स्थान का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है। इस जगह को देखने से यह पता चलता है कि हमारे भारत देश में भी दर्शन करने एवं घूमने वाली जगह बहुत अच्छी है। मैं भारतीय होने पर गर्व करता हूँ। यह जगह काफी सुंदर है।
मोती कुमार - बिहार
यह स्थान भारतीय संस्कृति और इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने को मिला और दोबारा आने की इच्छा है।
रमेश शर्मा