Skip to main content

NMCC

Presence India
Headquarters Udaipur, Rajasthan
Address Navlakha Mahal, Gulab Bagh Road, Udaipur 313002
Call Us Today +91 294 4107298
Call Us Today +91 9314535379
Call Us Today +91 7976271159
Call Us Today +91 8107334244
Office Hours Mon – Sun, 10:00 – 18:00
समाज सुधारक व राष्ट्रभक्त · Social reformer and patriot

स्वामी श्रद्धानन्द

SWAMI SHRADDHANAND

जन्म से बलिदान तक सत्य का निर्भीक पथिक — A FEARLESS SEEKER OF TRUTH FROM BIRTH TO MARTYRDOM

भारतीय नवजागरण और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वामी श्रद्धानन्द का जीवन एक ऐसे महापुरुष का जीवन है, जिसने सत्य को जिया, साहस को साधा और अंततः राष्ट्रधर्म के लिए प्राणों का उत्सर्ग किया। उनका जन्म 2 फरवरी 1857 को पंजाब प्रान्त में हुआ। उनका बाल्य नाम मुंशी राम था। उनके पिता लाला नानक चन्द विद्वान्, धार्मिक प्रवृत्ति के और सुसंस्कृत व्यक्ति थे तथा माता श्रीमती देवी दयालु सरल, धर्मपरायण और स्नेहमयी थीं।

In the history of the Indian renaissance and the freedom struggle, the life of Swami Shraddhanand stands as the life of a great man who lived by truth, practiced courage, and ultimately sacrificed his life for the nation. He was born on 2 February 1857 in the Punjab region. His childhood name was Munshi Ram. His father Lala Nanak Chand was a learned and cultured man with deep religious values, and his mother Jagrani Devi was simple, kind, and deeply devoted to faith.

प्रारम्भिक जीवन और संस्कार

Early Life & Values

उनका प्रारम्भिक जीवन सत्य की खोज में भटकने का पर्याय बन गया। महर्षि दयानन्द के दर्शन और सम्भाषण ने वह प्रशस्त पथ निर्मित कर दिया जिस पर चलकर वे स्वामी श्रद्धानन्द बने। युवा मनों में राष्ट्रीय भावों को रोपने हेतु उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना की। यह शिक्षण संस्था चरित्र-निर्माण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केन्द्र थी। अंग्रेजों को भय रहता था कि गुरुकुल में राजद्रोही तैयार किये जाते हैं अतः वे इस ओर से सदैव सशंकित रहते थे। स्वामी श्रद्धानन्द का कृतित्व शिक्षा तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने अस्पृश्यता, सामाजिक जड़ता और आत्मविस्मृति के विरुद्ध संघर्ष किया तथा शुद्धि आन्दोलन को संगठित रूप दिया। शुद्धि का उद्देश्य किसी से द्वेष नहीं, बल्कि उन भारतीयों को सम्मानपूर्वक अपने सांस्कृतिक मूल से पुनः जोड़ना था, जो ऐतिहासिक दबावों में धर्मांतरण के शिकार हुए थे।

His early life was a journey in search of truth. The teachings and influence of Dayanand Saraswati showed him a clear path, and it was this path that later transformed Munshi Ram into Swami Shraddhanand. To inspire national values among the youth, he founded Gurukul Kangri. This institution became a center for character building and cultural revival. The British government often suspected that the Gurukul was preparing young people with rebellious ideas against colonial rule. Swami Shraddhanand’s work was not limited to education alone. He fought against untouchability, social backwardness, and loss of cultural identity. He also organized and strengthened the Shuddhi Movement, whose aim was not to create hatred but to respectfully reconnect those Indians with their cultural roots who had converted to other religions under historical pressures.

शब्दों की शक्ति

The Power of Words

यह निर्भीक कार्य कुछ कट्टरपन्थी तत्वों को असह्य हो गया। विरोध, धमकियाँ और वैमनस्य बढ़ते गए, किन्तु स्वामी श्रद्धानन्द अपने पथ से विचलित नहीं हुए। वे मानते थे कि सत्य का मार्ग कठिन होता है, पर वही कल्याणकारी होता है।

Such fearless work was unacceptable to some extremist groups. Opposition, threats, and hostility continued to increase, but Swami Shraddhanand never moved away from his path. He believed that the path of truth is difficult, but it is the only path that leads to welfare.

बलिदान और क्रान्तिकारी चेतना

Sacrifice & Revolutionary Spirit

उनका साहस राजनीतिक क्षेत्र में भी उतना ही प्रखर था। जब अंग्रेजी सरकार ने रोलेट एक्ट के माध्यम से भारतीयों के मौलिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया, तब दिल्ली के घंटाघर के सामने स्वामी श्रद्धानन्द अंग्रेज सैनिकों की संगीनों के समक्ष सीना तानकर, छाती खोलकर खड़े हो गए। न कोई हथियार, न कोई भय- केवल अडिग आत्मबल। वह दृश्य भारतीय आत्मसम्मान का जीवन्त प्रतीक बन गया।

His courage was equally strong in the political sphere. When the British government tried to suppress the fundamental rights of Indians through the Rowlatt Act, Swami Shraddhanand stood fearlessly in front of armed British soldiers at Ghantaghar Chandni Chowk in Delhi. He stood with his chest open before their bayonets—without any weapon and without any fear, guided only by his inner courage. This moment became a living symbol of Indian self-respect.

राष्ट्रप्रेम की विरासत

A Legacy of Patriotism

अंततः शुद्धि आन्दोलन से उपजी घृणा और वैचारिक असहिष्णुता ने एक जघन्य रूप लिया। एक कट्टरपन्थी व्यक्ति द्वारा गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी व्यक्तिगत शत्रुता का परिणाम नहीं, बल्कि निर्भीक सत्य और सांस्कृतिक जागरण के प्रति द्वेष का दुष्परिणाम थी। उनकी मृत्यु साधारण नहीं थी- वह ऐसा बलिदान था जिसने उनको अमर कर दिया।

Finally, the hatred and ideological intolerance that arose from opposition to the Shuddhi movement took a tragic form. A fanatic individual shot and killed him. This assassination was not the result of any personal enmity but the consequence of hostility toward his fearless commitment to truth and cultural awakening.

His death was not an ordinary one; it was a sacrifice that made him immortal in the history of the nation.

सत्य और राष्ट्रसेवा के इस निर्भीक साधक को सादर नमन।

A respectful salute to the fearless seeker of truth who sacrificed his life for the nation.

Visitor Testimonials

What Our Visitors Say About Us

मेरी उदयपुर की ये पहली विजिट थी। मुझे यहाँ (आयुर्वेद चित्रदीर्घा, नवलखा महल) आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे उस जगह आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहाँ श्री स्वामी जी ने अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ सर्वार्थ प्रकाश का प्रणयन किया।
सरवदेव सोनी
नवलखा महल में महर्षि दयानन्द सरस्वती के बारे में अच्छी जानकारी मिली। इस महल में आकर हमें अनेक जानकारी प्राप्त हुई जो प्राचीन इतिहास से अवगत कराती है।
जीवराम मीणा
इस स्थान का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है। इस जगह को देखने से यह पता चलता है कि हमारे भारत देश में भी दर्शन करने एवं घूमने वाली जगह बहुत अच्छी है। मैं भारतीय होने पर गर्व करता हूँ। यह जगह काफी सुंदर है।
मोती कुमार - बिहार
यह स्थान भारतीय संस्कृति और इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने को मिला और दोबारा आने की इच्छा है।
रमेश शर्मा