Skip to main content

NMCC

Presence India
Headquarters Udaipur, Rajasthan
Address Navlakha Mahal, Gulab Bagh Road, Udaipur 313002
Call Us Today +91 294 4107298
Call Us Today +91 9314535379
Call Us Today +91 7976271159
Call Us Today +91 8107334244
Office Hours Mon – Sun, 10:00 – 18:00
क्रांतिकारी · Revolutionary

ठाकुर रोशन सिंह

THAKUR ROSHAN SINGH

क्रान्ति के अमर साधक — AN IMMORTAL DEVOTEE OF THE REVOLUTION

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के तेजस्वी क्रान्तिकारियों में ठाकुर रोशन सिंह का नाम उस अग्निशिखा के समान है, जिसने स्वयं जलकर राष्ट्रपथ को आलोकित किया। उनका जन्म 22 जनवरी 1892 को उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जनपद के नवादा ग्राम में एक प्रतिष्ठित राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता ठाकुर जंगी सिंह और माता कौशल्या देवी ने उन्हें वीरता, आत्मसम्मान और धर्मनिष्ठा के संस्कार दिए।

Among the brave revolutionaries of India’s freedom struggle, the name of Thakur Roshan Singh shines like a flame that burned itself to light the path of the nation. He was born on 22 January 1892 in Nawada village of Shahjahanpur district, Uttar Pradesh, in a respected Rajput family. His father Thakur Jangi Singh and mother Kaushalya Devi instilled in him the values of courage, self-respect, and righteousness.

प्रारम्भिक जीवन और संस्कार

Early Life & Values

आर्य समाज के विचारों से अनुप्राणित रोशन सिंह का जीवन आरम्भ से ही अन्याय के विरुद्ध संघर्ष को समर्पित था। असहयोग आन्दोलन (1921-22) के दौरान वे बरेली गोलीकाण्ड में सक्रिय रहे, जहाँ ब्रिटिश दमन के सम्मुख उन्होंने साहसपूर्वक पुलिस की राइफल छीन ली और प्रतिकार किया। इसके परिणामस्वरूप उन्हें दो वर्ष के कठोर कारावास का दण्ड भोगना पड़ा।

जेल से मुक्त होने के पश्चात् उनका सम्पर्क रामप्रसाद बिस्मिल से हुआ। यही वह मोड़ था, जहाँ उनका जीवन पूर्णतः क्रान्तिकारी धारा में प्रवाहित हो गया। वर्ष 1924 में वे हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) से जुड़े।

Inspired by the ideals of Arya Samaj, Roshan Singh dedicated his life from an early age to the struggle against injustice. During the Non-Cooperation Movement (1921–22), he took part in the Bareilly firing incident, where he bravely resisted British repression and even snatched a rifle from the police in defiance. As a result, he was sentenced to two years of rigorous imprisonment.

After his release from prison, he came into contact with Ram Prasad Bismil. This was the turning point that drew him completely into the revolutionary movement. In 1924, he joined the Hindustan Republican Association (HRA).

शब्दों की शक्ति

The Power of Words

HRA के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती शस्त्र और संसाधनों की थी। समाज का धनाढ्य वर्ग कांग्रेस को तो सहयोग देता था, परन्तु क्रान्तिकारियों से मुख मोड़ लेता था। ऐसे में रोशन सिंह ने यह विचार प्रस्तुत किया कि जो धन अंग्रेजी सत्ता के संरक्षण में पनप रहा है, यदि वह राष्ट्रकार्य में नहीं आता, तो उसे ‘क्रान्ति कर’ के रूप में लेना अनुचित नहीं।

One of the biggest challenges before the HRA was the shortage of arms and financial resources. The wealthy sections of society were willing to support the Congress, but they turned away from helping the revolutionaries. In such a situation, Roshan Singh suggested that the wealth growing under the protection of British rule, if not used for the nation, could justifiably be taken as a “revolutionary tax” for the cause of freedom.

बलिदान और क्रान्तिकारी चेतना

Sacrifice & Revolutionary Spirit

इसी विचार से प्रेरित होकर 25 दिसम्बर 1924 को पीलीभीत के बमरौली गाँव में एक सशस्त्र ‘ऐक्शन’ किया गया। इस अभियान में धन, आभूषण और शस्त्र प्राप्त हुए, जो आगे चलकर स्वतंत्रता-संग्राम की लौ बने। प्रतिरोध की स्थिति में हुई हिंसा को रोशन सिंह ने व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्रयुद्ध की अनिवार्य त्रासदी माना।

With this idea, on 25 December 1924, a revolutionary action was carried out in Bagli village of Pilibhit district. In this operation, money, jewellery, and weapons were obtained, which helped strengthen the revolutionary struggle. Roshan Singh believed that any violence that occurred in resistance was not personal, but an unavoidable tragedy in the larger struggle for national freedom.

राष्ट्रप्रेम की विरासत

A Legacy of Patriotism

वे काकोरी काण्ड में प्रत्यक्ष सम्मिलित नहीं थे, फिर भी ब्रिटिश सरकार ने उन्हें एक अन्य क्रान्तिकारी से भ्रमित कर गिरफ्तार किया। मुकदमे में न्याय नहीं, प्रतिशोध था। उन्हें मृत्यु-दण्ड सुना दिया गया।

19 दिसम्बर 1927 को इलाहाबाद (नैनी) कारागार में फाँसी के तख्ते पर चढ़ते समय उनके मुख से “वन्दे मातरम्” का घोष गूँजा। न कोई पश्चाताप, न कोई भय, केवल शान्ति-श्रद्धा और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण।

Although he was not directly involved in the Kakori Conspiracy, the British government arrested him, allegedly confusing him with another revolutionary. The trial was not about justice but about revenge, and he was sentenced to death.

On 19 December 1927, at the Naini Jail in Allahabad, when he walked to the gallows, the cry of “Vande Mataram” echoed from his lips. There was no regret and no fear—only calm faith and complete dedication to the nation.

क्रांति के इस अमर भक्त को सादर नमन।

A respectful salute to this immortal devotee of the revolution.

Visitor Testimonials

What Our Visitors Say About Us

मेरी उदयपुर की ये पहली विजिट थी। मुझे यहाँ (आयुर्वेद चित्रदीर्घा, नवलखा महल) आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे उस जगह आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जहाँ श्री स्वामी जी ने अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ सर्वार्थ प्रकाश का प्रणयन किया।
सरवदेव सोनी
नवलखा महल में महर्षि दयानन्द सरस्वती के बारे में अच्छी जानकारी मिली। इस महल में आकर हमें अनेक जानकारी प्राप्त हुई जो प्राचीन इतिहास से अवगत कराती है।
जीवराम मीणा
इस स्थान का वर्णन जितना किया जाए उतना कम है। इस जगह को देखने से यह पता चलता है कि हमारे भारत देश में भी दर्शन करने एवं घूमने वाली जगह बहुत अच्छी है। मैं भारतीय होने पर गर्व करता हूँ। यह जगह काफी सुंदर है।
मोती कुमार - बिहार
यह स्थान भारतीय संस्कृति और इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने को मिला और दोबारा आने की इच्छा है।
रमेश शर्मा